Showing posts with label GA Women. Show all posts
Showing posts with label GA Women. Show all posts

समस्याओं की वास्तविकता भाग - 2


प्रिय बहनों इस ऑडियो सीरीज में मैं आप सभी का एक बार फिर से स्वागत करती हूँ।

ये पहले ऑडियो का शेष भाग हैं, पहले ऑडियो में हम ने बहनों की समस्याएँ, उनके कारण और उनके समाधान को प्रस्तुत किया। हमने पहले ऑडियो में केवल एक ही समस्या जो परिवार से जुड़ी हैं उसके बारे में और उस समस्या से जुड़ी केवल एक ही कारण पर बात की थी। इस बचें हुए ऑडियो सीरीज को हम शुरू करते हैं, हम इस ऑडियो में समस्याओं के साथ साथ समाधान पर भी बात करते जाएंगे ताकि आप समस्या और उसके समाधान दोनों को पूर्ण रूप से समझ सकें।

प्रिय बहनों मेरा आप से निवेदन है़ कि कृपया करके इस ऑडियो सत्र को पूरा सुनें, बिना सुने किसी भी निर्णय पर ना पहुँचे। आइए, हम शुरू करते है़ पहले ऑडियो के शेष भाग को, हम जवान बच्चों और माताओं की समस्या पर बात कर रहे थे जो बहनें जवान बच्चों की आदतों से परेशान है़ वह बहनें जवान बच्चों से कभी भी गलत भाषा का प्रयोग न करें। आप उन्हें मौका दे उन्हें उनका पक्ष रखने के लिए, आप उनकी बात को धैर्य से सुनें अपनी सलाह जरूर दें उन पर अपनी सलाहें थोपे नहीं; उनके लिए निरन्तर प्रार्थना करते रहें आप प्रभु पर भरोसा रखें कि वही आपके बच्चों के जीवन को नाश होने से बचाएगा। उन्हें प्रेम करना और क्षमा करना ना छोड़ें जवानी में बच्चें बहुत सी सांसरिक अभिलाषाओं की तरफ आकर्षित होते हैं।

कई बार उनके लिए भी कठिन होता है़ अपने आपको सम्भालना इसलिए आपकी जरूरत हमेशा उनको पढ़ेगी। यदि प्रेम और दोस्ताना व्यवहार माता पिता से मिलें तो बच्चें बाहर के लोगों की ओर नहीं देखेंगे। लेकिन फिर भी यह मेहनत कार्य है़।

इफिसियों की पुस्तक 6:1-4 पद हम पढेंगे, "हे बालको, प्रभु में अपने माता-पिता के आज्ञाकारी बनों, क्योंकि यह उचित है़। " अपनी माता और पिता का आदर कर यह पहली आज्ञा है़ जिसके साथ प्रतिज्ञा भी है़ कि तेरा भला हो, और तू धरती पर बहुत दिन जीवित रहे।" हे बच्चें वालों अपने बच्चों को रिस न दिलाओ, परन्तु प्रभु की शिक्षा और चेतावनी देते हुए उनका पालन-पोषण करो।"

पहले पद में बच्चों से कहा गया है़, बच्चों प्रभु में माता पिता का आदर करो क्योंकि यह उचित है़। लेकिन साथ ही माता पिता को भी आज्ञा दी गई है़, हे बच्चें वालो अपने बच्चों को रिस न दिलाओ, क्रोध न दिलाओ।
तो आपको अपने बच्चों को वचन से याद दिलाना होगा कि परमेश्वर वचन में क्या कहते है़? साथ ही आपको वचन की अधीनता में जीवन को बिताना है़ क्योंकि जो सलाह आप अपने बच्चों को दे रहे हैं बच्चें आपके जीवन में प्रभु की आज्ञाकारिता को देखेंगे। इसलिए ध्यान रहे आप खुद बच्चों के सामने आदर्श रखें ताकि आपको देखकर वह भी परमेश्वर की ओर फिरें। 

आप अपने समस्याओं के लिए प्रभु पर भरोसा रखें अपने किए हुए कार्य पर नहीं; अच्छी बात है़ कि आप आज्ञा मानकर परमेश्वर को समझ रहें हैं और अपने सम्बन्धों को परमेश्वर के साथ मजबूत बना रहे है़।

आइए, हम कारण नंबर दूसरे पर चलते हैं,

कारण दूसरा : वचन को समझने में चूक होना।

इसका अर्थ है़ वचन को गलत रीति से समझना और उसका अंगीकार अपनी प्रार्थनाओं में करना।

प्रिय बहनों, आपने लोगों को प्रार्थनाओं में अंगीकार करते सुना होगा कि प्रभु तुम को सिर बनाएँगा, पूछ नहीं यह पद हम व्यवस्थाविवरण की पुस्तक 28:13 पद में पातें है़, उसी तरह एक और पद जिसको हम यशायाह की पुस्तक 54:17 पद में पाते है़, "तेरी हानि के लिए बनाया कोई भी हथियार सफल न होगा और जितने भी जीवे तुझ पर दोष लगाए तू उन्हें दोषी ठहरायेगा।" परमेश्वर इस्त्राएल देश के लोग जिसको परमेश्वर ने चुना, अपना बनाया उनके विषय यह बात कर रहा है़ किसी एक व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है़। रेस्टॉर का अर्थ है़ पुर्नस्थापित करना, बहाल करना। इस्त्राएलियों को परमेश्वर ने फिर से बहाल करेगा तब 17 पद उन पर ठीक बैठता है़। लेकिन कई बार हम इसको व्यक्तिगत तौर पर ले लेते है़ ऐसी कई पद हम देखते है़ कि लोग अंगीकार करते है़ उसी तरह यदि लोग हमें सताते है़ तो हम ऐसे पदों को वचन से निकाल लेते हैं और अपनी प्रार्थनाओं में अंगीकार करने लगते है़।

आइए, हम वचन में से एक और उदाहरण के द्वारा समझेंगे। मेरे साथ खोल लीजिए, भजन संहिता 71:1-4 "हे यहोवा मेरे तेरे शरण में आया हूँ मुझे कभी लज्जित न होने दे अपनी धार्मिकता के कारण मुझे छुड़ा और मेरा उद्धार कर, मेरी ओर कान लगा और मुझे बचा तू मेरे लिए आश्रय की चट्टान बन जिससे मैं नित्य शरण ले सकू तूने मेरे उद्धार की आज्ञा दी है़ क्योंकि तू मेरी चट्टान और मेरा गढ़ है़। हे परमेश्वर मुझे दुष्ट के हाथ से, कुटिल और क्रूर मनुष्य के पंजे से छुड़ा लें।"

जब हम इन पदो को पढ़ते हैं तो हमारे विचारो में एक चित्र बन जाता है़, हमारे सताने वालों का और हमारा कि किस रीति से हमारे सताने वाले के एक तरफ और प्रभु के साथ मैं एक तरफ खड़ी हूँ।

जब दाऊद ने यह भजन लिखा तो उसकी परिस्थिति यह थी कि वह अपने शत्रुओं द्वारा घिरा हुआ था और शत्रु उसके जीवन के पीछे पड़े थे। लेकिन दाऊद के द्वारा लिखा गया भजन उन शत्रु रूपी मनुष्य की नाश के अंगीकार के लिए नहीं था परन्तु प्रभु वचनों के द्वारा हमें हमारे सही शत्रु की पहचान करा रहे थे हमारा शत्रु कोई मनुष्य नहीं केवल और केवल शैतान और पाप है़। जो व्यक्ति आपको सताते थे उनके नाश हो जाने से समस्या समाप्त नहीं हो जाती यह उनका बड़ा नुकसान होने पर उनको सबक मिल जाएगा ऐसा नहीं होता बल्कि हमें प्रभु के चरित्र को भूलना नहीं है़ जो हमेशा क्षमा करना सिखाता है़ वह कैसे आपको आपके सताने वालों के नाश होने की प्रार्थनाए या उसके अंगीकार को करा सकते हैं?

हम अपने सताने वालों के लिए वचन एक भाग को तो बहुत अच्छे से अपने प्रार्थनाओं इस्तेमाल करते है़। लेकिन वचन में जब ऐसी कई बातें लिखी है़ जो हमें चेताती है़, जो हम से बात करती है़ हम उस पर ध्यान भी  नहीं देते। जैसे रोमियों 3:10-12 तक हम पढ़ेंगे, कोई धर्मी नहीं एक भी नहीं। कोई समझदार नहीं; कोई भी नहीं जो परमेश्वर को खोजता हैं सब भटक गए वे सभी निकम्मे बन गए। कोई भलाई करने वाला नहीं, एक भी नहीं।" 

प्रभु का वचन कहता है़, कोई धर्मी नहीं। कोई नहीं जो परमेश्वर को खोजता हो। हम परमेश्वर को अपने लाभ लिए खोजते हैं इसलिए नहीं कि वे परमेश्वर को प्रसन्न करना है़, इसलिए नहीं कि परमेश्वर जीवित प्रभु है़, हमारे प्रभु है़। 

यदि हम रोमियों की पुस्तक और उसके 12 अध्याय को देखें तो पहले पद से परमेश्वर अपने लोगों से क्या कह रहे हैं? रोमियों की पुस्तक 12:1-2 पद तक, "इसलिए हे भाईयो, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिलाकर विनती करता हूँ कि अपने शरीरों को जीवित और पवित्र, और ग्रहण योग्य बलिदान करके परमेश्वर को समर्पित कर दो। यही तुम्हारी आत्मिक आराधना है़ इस संसार के अनुरूप न बनें परन्तु अपने मन के नए हो जाने से तुम परिवर्तित हो जाओ कि परमेश्वर की भली ग्रहण योग्य और सिद्ध इच्छा को अनुभव से मालूम करते जाओ।" 

जीवित बलिदान क्या है़? अपनी इच्छाओं को मारना, अपने देह को मारना यह आसान नहीं है़ लेकिन प्रभु की इच्छा यही है़। क्या ऐसे प्रार्थनाएँ हम करते है़?

दूसरे पद में लिखा है़, "इस संसार के अनुरूप न बनों" यानी कि जो संसार करता है़, जो संसार के तरीके है़ उसको हम न अपनाए परन्तु हमारे मन के नए हो जाने से तुम परिवर्तित होते जाओ। यीशु मसीह ने अपने खून के द्वारा, अपने लहू के द्वारा हमें नया बनाया है़ इसलिए परमेश्वर की आज्ञाओं को मानते जाए और एक नए जीवन की शुरुवात कर सकें।

आगे वचन में लिखा है़, "परमेश्वर की भली, ग्रहणयोग्य और सिद्ध इच्छा को तुम अनुभव से मालूम करते जाओ।" जब हम उसके खून से खरीदे हुए है़, खून के द्वारा बदल रहे है़ उसने हमें एक नया जीवन दिया है़ अब हम पुराने नहीं रह गए। तो अब हम धीरे धीरे परमेश्वर के वचन से उसकी भली और ग्रहण योग्य और सिद्ध इच्छा को हम मालूम करते जाए और हम जीते जाए। 

यदि हम इसी अध्याय के 9 पद से आगे पढ़ें, 9-19 पद तक पढ़ें, हम इसमें सारे पदों को नहीं पढेंगे हम इसमें 9,12,14,17,18 और 19 पद को पढेंगे, 

रोमियों 12:9 इस प्रकार से कहता है़, प्रेम निष्कपट हों, बुराई से घृणा करो; भलाई में लगे रहो।

रोमियों 12:12 आशा में आनन्दित रहो;क्लेश में स्थिर रहो; प्रार्थना में नित्य लगे रहो। 

रोमियों 12:14 अपने सतानेवालों को आशीष दो; पर श्राप न दो। 

रोमियों 12:17-19 बुराई के बदले किसी से बुराई न करों; उन बातों का आदर करों जो सब की दृष्टि में भली है़ जहाँ तक तुम से बन पड़े सब के साथ यर्थाथ सम्भव शान्ति पूर्वक रहो, प्रिय अपना बदला कभी न लेना। 19 पद ऐसा कहता है़, परन्तु परमेश्वर की कोप को जगह दो क्योंकि लिखा है़ प्रभु कहता है़ कि बदला लेना मेरा काम है़ बदला मैं दूँगा। 

प्रिय बहनों, कृपया करके जो काम प्रभु का है़ उसे प्रभु को करने दे जो काम प्रभु ने हमें करने को कहा है़ उन्हें ही हम करें। परमेश्वर कभी भी गलत अंगीकार को जो हम प्रार्थनाओं में करते है़, या वचन पढ़ते समय वचनों के अर्थ को हम गलत रीति से समझते है़ इसमें हमारा साथ नहीं देंगे; "परमेश्वर पवित्र है़, परमेश्वर क्षमा करने वाला है़" और हम बहनों को परमेश्वर अपने चरित्र से प्रेरित करते रहते है़ ताकि हम परमेश्वर का गलत चित्रण हमारे द्वारा दूसरे लोगों के बिच में प्रस्तुत न करें। 

परमेश्वर के वचन को जभी हम पढ़ें तो कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि उसके सही अर्थ को समझ सकें सब से पहले वचन के सन्दर्भ को समझें, सन्दर्भ में इन बातों का ध्यान रखना है़ कि यह पत्र किसको लिखा गया है़ क्यों लिखा गया? किस परिस्थिति में लिखा गया? और उस समय, उस वचन को सुनने वालें लोगों के लिए उसका अर्थ क्या था? 

प्रिय बहनों, यदि हों सकें तो आप अध्ययन बाइबल खरीदे और उससे सन्दर्भों को समझने का प्रयत्न करें ताकि आपकी प्रार्थनाएँ व्यर्थ न ठहरे। इस आडिओ सत्र को हम यही समाप्त करते है़, अगले ऑडियो में हम तीसरे कारण से शुरू करेंगे।

प्रभु आप सभी को आशिषित करें।

समस्याओं की वास्तविकता - भाग 3

 प्रिय बहनों, इस ऑडियो सीरीज में मैं फिर एक बार आप सभी का हृदय से स्वागत करती हूँ, हम ने पिछले ऑडियो में पहले और दूसरे कारणों पर बातें की हैं। 

इससे पहले कि हम तीसरे कारण की ओर जाए, मेरा उन बहनों से अनुरोध है़ यदि आप ने पहला और दूसरा ऑडियो नहीं सुना है़ तो तीसरा ऑडियो आपको समझने में परेशानी होगी क्योंकि हरक ऑडियो एक दूसरे से सम्बन्धित है़। एक को बिना समझें दूसरे को समझना कठिन होगा, हम तीसरे कारण पर चर्चा करने वाले है़।

हमारा तीसरा कारण था : "लोगों को खुश करने का प्रयत्न करना।" 

कई बार हम यह महसूस करते है़ कि जब हमारे रिश्तेदार हमारे घर आते है़ तो हम उन्हें प्रसन्न करने में लग जाते हैं, किसी के घर आने पर उनका आदर सत्कार करना गलत नहीं हैं लेकिन जब हम अपने मसीही आचरण के विपरीत कार्य करते है़ तो वह गलत होता है़। 

कई बार यह सब कार्य बहनें डर के कारण करती हैं, बहनें सोचती है़ कि कोई बुरा न मान जाए इसलिए वह सबको प्रसन्न  करने में लग जाती है़। परमेश्वर कभी भी आपको, उनको इस रीति से खुश करने की बात नहीं करता। 

अगर हम इफीसियों की पुस्तक 5:10 पद को देखें, तो उसमें क्या लिखा है़? "परखो प्रभु किन बातों से प्रसन्न होता है़?" वहाँ पर ऐसा नहीं लिखा कि परखो कि लोग किन बातों से प्रसन्न होते हैं। यदि इस पूरे 5 अध्याय को आप पढेंगे तो आपको समझ आएगा कि परमेश्वर किन बातों से प्रसन्न होते हैं। लेकिन परमेश्वर को छोड़कर हम लोगों को प्रसन्न करने में लग जाते है़, परमेश्वर हरक लोगों के भीतरी स्वभाव को जानते हैं हर मनुष्य अलग है़ और उसके खुश होने की सीमा भी अलग अलग है़ जरूरी नहीं कि हम उसकी सीमा या उसकी आशा अनुसार प्रसन्न करें। आप लोगों को कभी भी पूरी तरह से सन्तुष्ट नहीं कर पाएंगे आपको हरक कार्य सन्तुलन में करना चाहिए; जितनी आपकी शक्ति है़, जितना आपके बस में है़ उतना ही करें।

परमेश्वर यदि अपने गुणों को आपको सिखा रहें हैं, यदि उसकी आज्ञा अनुसार आप कार्यों को कर रहे हैं तो वह आपको अनावश्यक कार्यों में नहीं उलझाएँगे। यदि आप 1थिस्सलुनीकियों 4:11 पद को पढ़ें, "और जैसी आज्ञा हमने तुम्हें दी है़, तुम शान्ति पूर्वक जीवन व्यतीत करने की आकांक्षा रखो अपने काम से काम रखो और अपने हाथों से परिश्रम करो" इस पद के अनुसार परमेश्वर चाहते हैं कि हम शान्ति पूर्वक जीवन व्यतीत करें, हमें शान्ति सब के साथ बनाके रखनी हैं। अपने काम में ध्यान देना है़ और परिश्रम करते रहना है़।

आप कहेंगे हम तो शान्ति से रहना चाहते हैं परन्तु लोग ही किसी कारण से शान्ति को भंग करते हैं इसलिए हर एक कार्य सन्तुलन में करना है़। जब लोग अशान्त माहौल को बनाने का प्रयत्न करें तब आप शान्त हों जाइए; उन्हें किसी भी बात की सफाई नहीं दे, उन्हें समझाने की भी कोशिश न करें। कई बार समझाने की कोशिश में बात और बढ़ जाती हैं और जिन बातों से आप बचना चाह रही थी वही हों जाता है़। 

यदि कोई आपके बारे में गलत शब्दों का प्रयोग करें या आप पर उँगली उठाए तो क्रोधित मत होइए बल्कि शान्त हों जाए अपने आपको डिफेंड मत कीजिए, अपना बचाव खुद करने मत लग जाइए, अपना बचाव बहुत सारी बातें रखकर अलग अलग तरीकों से समझाकर करने की कोशिश न करें क्योंकि अगला व्यक्ति आपको समझता होता तो बात यहाँ तक नहीं बढ़ती क्योंकि वह व्यक्ति आपको समझ नहीं पा रहा है़ इसलिए इस तरीके से बात नहीं सुलझीगी। आप अपनी शारीरिक और आर्थिक स्थिति को देखकर ही कार्य करें। 

यदि आप शरीर से कमजोर हैं या बीमार है़ तो प्रभु की ओर से, वचन से आप पर कोई दबाव नहीं कि आप काम करें आपको पूरा हक्क है़ आराम करने का, अपनी शारीरिक दशा को बताने का यदि आप आर्थिक स्थिति से जुँझ रहीं हैं, धन की कमी है़ तो जो आपके पास है़ उसी से लोगों का आदर सत्कार करें; ज्यादा खर्च करने की आवश्यकता नहीं हैं, किसी के लिए कर्ज न लें बल्कि जो भी आप से अपेक्षा रखते हैं उन्हें यह ऐहसास होने दे कि आप इससे ज्यादा उनके लिए नहीं कर पाएंगी। धीरे-धीरे वह समझने लगेंगे। 

यदि आपके तरीके लोगों को खुश करने के लिए वचन से प्रेरित हैं तब तो हों सकता है़ कि लोगों के साथ आपके सम्बन्ध ठीक हों जाए। यदि आपके तरीके संसारिकता से प्रेरित हैं तो कोई भी गारंटी नहीं कि आप उन्हें खुश कर पाए; एक यह भी कारण हों सकता हैं कि जिस व्यक्ति को आप खुश करना चाह रहे हैं उसका सही सम्बन्ध प्रभु से नहीं है़ तो हों सकता है़ आप चाहे कितना भी प्रभु की इच्छा अनुसार कार्य करें वह समझेगा ही नहीं ऐसी परिस्थिति में परमेश्वर की सुनें इसलिए कार्य नंबर 2 में बताया गया "सही सम्बन्ध का परमेश्वर के साथ होना।" यदि आपका सम्बन्ध प्रभु के साथ सही हैं उसके वचनों को पढ़ते हैं, समझते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि कब क्या करना है़। जब ऐसे लोग समस्या खड़ी करें लेकिन आपका सम्बन्ध प्रभु के साथ नहीं हैं तो बहुत कठिन है़ कि आप लोगों को समझकर सही समय पर उन्हें मना करें ना कहे सकें।

परमेश्वर के अनुसार जिन बातों को करना है़ मैं उनमें से कुछ बातों को बताऊँगी।

पहला तथ्य : प्रेम करना किसी को न छोड़े, प्रेम करने का अर्थ उनकी बुराई न करें, उनका बुरा न सोचें।

आप मेरे साथ निकाल लीजिए, 1यूहन्ना 4:11,12,19,20,21।

प्रियों, "यदि परमेश्वर ने हम से ऐसा प्रेम किया तो हमको भी एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए, परमेश्वर को कभी किसी ने नहीं देखा यदि हम एक दूसरे से प्रेम करें तो परमेश्वर हम में बना रहता है़" (1यूहन्ना 4:11-12)।

"हम इसलिए प्रेम करते है़ क्योंकि उसने पहले हम से प्रेम किया यदि कोई कहे, मैं परमेश्वर से प्रेम करता हूँ और अपने भाई से घृणा करें तो वह झूठा है़ क्योंकि जो अपने भाई से जिसे उसने देखा है़ प्रेम नहीं करता तो वो  परमेश्वर से जिसे उसने नहीं देखा प्रेम नहीं कर सकता" (1यूहन्ना 4:19-20)।

"हमें उससे यह आज्ञा मिली हैं कि जो परमेश्वर से प्रेम करता है़ वह अपने भाई से भी प्रेम करें" (1यूहन्ना 4:21)।

दूसरा तथ्य : अपने सामर्थ्य के बाहर कार्य न करें।
तीसरा तथ्य : मुँह से अपशब्द न बोले यानी कि टिप्पणी न करें।

"यदि कोई अपने आपको भक्त समझें और अपने जीभ पर लगाम न लगाए पर अपने हृदय को धोखा दे तो उसकी भक्ति व्यर्थ है़" (याकूब 1:26)।

आप सभी बहनों से यह निवेदन है़ कि याकूब की पुस्तक 3 अध्याय को पूरा पढ़ें।

चौथा तथ्य : घर में लड़ाई-झगड़ा या कोई भी बात हों जाने के बाद आप शान्त मन से सोचे कि क्या आपकी गलती थी यदि आप गलत थी तो प्रभु से क्षमा मांगे और दोबारा न करें लेकिन किसी और की गलती होने पर अपने आपको दोषी न ठहराए। 

प्रभु से प्रार्थना में उन लोगों के लिए समझ मांगे जिनके द्वारा माहौल बिगड़ा। 

"यदि हम अपने पापों को मान ले तो वह हमारे पापों को क्षमा करने में और हमें सब अधर्म से शुध्द करने में विश्वास योग्य और धर्मी हैं" (1यूहन्ना 9)।

पाँचवा तथ्य : अपने मरने की कामना न करें ऐसा न सोचे कि आप किसी लायक नहीं है़।

परमेश्वर आपके बारे में ऐसे विचार नहीं रखता, जब आप उसकी आज्ञओं को मानेंगी, तो परमेश्वर आपकी सहायता करेंगे समस्या से बाहर आने में; परमेश्वर आपके लिए मार्ग तयार करेंगे कि आप परमेश्वर की शान्ति को अपने जीवन और अपने परिवार के सदस्यों के जीवन में देख सकें। 

छठा तथ्य : लोगों की बातों से निराश न हों जाए, अपने मन को लोगों की बातों से न भरें परन्तु वचन से भरें। 

जितना ज्यादा आप वचन पढेंगे उतने ही मन से कड़वाहट बाहर निकलेंगी। मन हल्का होगा और परमेश्वर अपने वचन से आपको हिम्मत देगा; एक नए दिन के लिए इसलिए हिम्मत न हारे। "इसलिए उस पर ध्यान करों जिसने पापियों का अपने विरोध में इतना विरोध सह लिया कि तुम थकर निरुत्साहित न हों जाओ" (इब्रानियों 12:3)।

यीशु मसीह ने स्वंय इन बातों का सामना किया वह भी उन लोगों के द्वारा जिनको यीशु ने स्वंय सृजा; यीशु मसीह का सहना हमें उसकी कमजोरी नहीं दिखाता परन्तु उसका प्रेम, दीनता और हर पापियों को एक और अवसर मिलें ताकि वह हमेशा के लिए अन्धकार में ही रह जाए। 

सातवा तथ्य : गलत सलाह लेने से बचें, गलत लोगों से बचें; गलत सलाह के घातक परिणाम हों सकते हैं।

आठवा तथ्य : हम बहनें बहुत भावुक होती हैं अपनी भावना को नियंत्रण में रखें, किसी के कुछ भी कहने पर सोचने मत लग जाए या उनकी कोई भी बात आपको बुरी न लगें।

नौवा तथ्य : परमेश्वर को धन्यवाद करना न छोड़े, संसार में अन्यजाति के लोगों के पास कोई आशा नहीं परन्तु हमारे पास यीशु नाम की आशा हैं। "इसमें इस प्रकार लिखा है़ यह बातें मैंने तुम से कही है़ कि तुम मुझ में शान्ति पाओगे। संसार में तुम्हें क्लेश होता है़ परन्तु साहस रखो, मैंने संसार को जीत लिया है़" (यूहन्ना 16:33)। 

यीशु मसीह ने हर बात को क्रूस पर जीत लिया हैं, बस हमारा विश्वास करके उसकी आज्ञाओं को मानना बाकी है़। 

प्रभु आप सभी आशिष दें।

समस्याओं की वास्तविकता - भाग - 4


प्रिय बहनों, एक बार फिर से मैं आपका इस ऑडियो सीरीज में स्वागत करती हूँ। यह ऑडियो सीरीज का चौथा भाग हैं इसमें हम कारण नंबर चार पर चर्चा करेंगे।

कारण नंबर चार : प्रभु के बनाए हुए तरीके से कार्य न करना।

इस कारण को समझने के लिए हम बाइबल में 1 शमूएल 15 अध्याय खोलेंगे और उसके कुछ पदों को पढेंगे, इसके पृष्टभूमि इस प्रकार हैं कि शमूएल नबी के द्वारा शाऊल को राजा होने के लिए इस्त्राएलियों पर नियुक्त किया जाता हैं। ताकि शाऊल राजा पर परमेश्वर यहोवा की अगुवाई में इस्त्राएली प्रजा को चला सकें। 

जब हम इस 15 अध्याय को पढ़ते हैं, तो हमें पता चलता है़ कि अमालेकियों पर चढ़ाई करने के लिए इस्त्राएली सेना को भेजा जाता है़। राजा शाऊल को शमूएल नबी के द्वारा परमेश्वर का यह वचन पहुँचता है़। जो आपको पद 3 में मिलेगा।

1शमूएल 15:3 "अब जा और अमालेकियों पर चढ़ाई करके उसका जो कुछ है़ वह सब पूर्णता नाश कर दें और उसको भी मत छोड़ना। परन्तु पुरुष, स्त्री, बालक, शिशु, गाय-बैल, भेड़-बकरी, ऊँट-गधा सबको सत्यनाश कर देना; यह आज्ञा परमेश्वर के द्वारा राजा शाऊल को मिली।"

लेकिन 9 पद में हम क्या पढ़ते है़? 1शमूएल 15:9

"परन्तु शाऊल और लोगों ने अगाग के साथ सर्व उत्तम भेड़-बकरियों, गाय-बैलों, मोटे-मोटे पशुओं, मेम्नों और सब अच्छी वस्तुओं को बचा लिया, उनका सर्वनाश नहीं करना चाहते थे परन्तु प्रत्येक तुच्छ निकम्मे तथा अनुपयोगी वस्तु को ही उन्होंने पूर्णता नष्ट किया। 

यहाँ पर अगाग जो है़ अमालेकियों का राजा है़, आप सभी बहनें इस पूरे अध्याय को पढ़िएगा जिससे आपको समझ आएगा कि यह क्या घटना थी? 

अब हम 13,14 और 15 पद को पढेंगे। 
"शमूएल शाऊल के पास पहुँचा, तब शाऊल ने उससे कहा, तू यहोवा की ओर से धन्य हैं मैंने यहोवा की आज्ञा पूरी की है़। परन्तु शमूएल ने कहा फिर मेरे कानों में भेड़-बकरियों का, मेम्नों का मिमियाना और गाय-बैलों का रम्भाना क्यों सुनाई पड़ रहा हैं? शाऊल ने कहा, वे उन्हें अमालेकियों के पास ले आए है क्योंकि लोग अच्छे से अच्छी भेड़-बकरियों और गाय-बैलों को बचा लाए है कि उन्हें तेरे परमेश्वर यहोवा के लिए बलि चढ़ाए परन्तु विशेष को हमने समूल नष्ट कर दिया है़। परमेश्वर ने शाऊल राजा को आज्ञा दी थी कि जो कुछ अमालेकियों का है़, यहाँ तक कि अमालेकियों का राजा अगाग उसको भी खत्म कर दों। लेकिन राजा शाऊल कुछ जानवर, समान और राजा अगाग को नाश नहीं कर सका बल्कि बड़ी चतुराई से कहता है़, कि यह सब समान परमेश्वर को बलि चढ़ाने के लिए रखा हैं।"

 लेकिन जब हम 22 पद में पढ़ते हैं, तो वहाँ पर शमूएल नबी क्या कहता हैं? 1शमूएल 15:22
"क्या यहोवा होमबलि और बलिदानों से उतना प्रसन्न होता है़, जितना कि अपनी आज्ञाओं के माने जाने से? 
सुन, आज्ञा पालन बलिदान से बढ़कर और ध्यान देना मेढ़ों की चर्बी से उत्तम है़।" 

हम यहाँ पर क्या सीखते हैं? परमेश्वर को राजा शाऊल के द्वारा इस प्रकार का बलिदान नहीं देना चाहिए था, परन्तु परमेश्वर चाहते थे जो कहा गया था उस आज्ञा का पालन करना। 

जब भी परमेश्वर हमारे खराब परिस्थिति में हम से कुछ करने को कहते हैं तो हम राजा शाऊल की तरह उस रीति से न करके अपने तरीके खोजते हैं, समस्याओं को हल करने के लिए। बहुत जरूरी है़ कि इन घटनाओं से जो इतिहास में हुए हम कुछ सीखें, क्योंकि यदि हम चाहते हैं कि परमेश्वर हमारे लिए कुछ करें तो जरूरी है़ कि हम भी परमेश्वर के नियम अनुसार कार्य को करें, उसके बताए हुए तरीके से कार्य करें। 

परमेश्वर अपने वचन के अनुसार आप से अपेक्षा रखता है़। वह अपने वचन के बाहर और अपने चरित्र के बाहर आपको कार्य करने के लिए नहीं बोलता, परमेश्वर ने स्वयं हमारी सामने में अपना उदाहरण प्रस्तुत किया। उसने लोगों से प्रेम किया, लोगों को क्षमा किया, परमेश्वर पिता की इच्छा को क्रूस पर पूरा किया वही परमेश्वर आप से और हम से यह उम्मीद करता है़ कि हम उसके बनाए हुए नियमों के अनुसार कार्य करें न कि अपने तरीके से।

प्रिय बहनों, जब इस ऑडियो के शुरू होने के बारे में आपको पता चला तो आपके मन में खुशी होगी कि हमारी समस्याओं के बारे में बात होगी। लेकिन ऑडियो में जब आप ही के बदलने की बात की गई तब हो सकता है़ मन निराश हुआ होगा और ऐसा मन में आया हो कि हम तो कितनी समस्याओं में पहले से ही हैं और हमें ही बदलने की बात की जा रही हैं। 

प्रिय बहनों, आप निराश न हो प्रभु आपको सामर्थ्य से बाहर कार्य करने को नहीं कहेंगे, कई बार हम परमेश्वर की दूरगामी सोच को समझ नहीं पाते। जब यहूदी लोग रोमी सरकार के अत्याचार से, परेशान होकर रात दिन मसीहा के आने का इंतजार कर रहे थे और सोच रहे थे कि मसीहा आएगा और हमें इस रोमी सरकार से छुड़ाएगा। 

यीशु मसीह जब यहूदियों के बीच में आए तो बहुत चमत्कारों को दिखाया और लोग उन चमत्कारों के गवाह थे कि उसने कैसे बड़े-बड़े काम किए : अंधों को आँखें दी, लंगड़ों को पाव दिया, मुर्दों को जिला दिया इतने बड़े और आश्चर्यकर्म करने वाला यीशु मसीहा उनके साथ था। उन्हें आशा थी कि वह अपने सामर्थ्य से रोमी सरकार को तहस नहस कर देगा इसलिए यहूदी उसे अपना राजा बनाना चाहते थे। लेकिन जब यीशु क्रूस पर चढ़ाए गए तो वे सभी निराश हो गए पूरी तरह से टूट गए यहाँ तक कि यीशु मसीह के चेले भी छोड़कर भाग गए और डर गए। वे सब परमेश्वर की बड़ी योजना को समझ ही नहीं पाए कि परमेश्वर उन्हें पाप से छुड़ाने आया था। रोमी सरकार से छूटने के बाद क्या कोई दूसरा देश उन पर चढ़ाई नहीं करता? सब यहूदी बस कुछ देर की आजा़दी बारे में सोच रहे थे। 

परमेश्वर उन्हें आजा़द करना चाहते थे पाप से, जब यीशु मसीह तीसरे दिन जिंदा हो उठें तो शैतान और उसकी हर योजना को जो उसने मनुष्य के विरोध में सोच थी, अपने पैरों तले कुचल दिया।

आइए, हम एक और व्यक्ति के बारे में जानें, जिसके बारे में हमें 2 राजा 5:1 पद में मिलेगा। 

अरामिया के राजा की सेना का नामान नाम एक सेनापति था वह राजा के दृष्टि में महान और प्रतिष्ठित था क्योंकि उसके द्वारा यहोवा ने अरामिया को विजय दी थी वह बड़ा शूरवीर भी था परन्तु कोढ़ी था। "नामान प्रतिष्ठित सेनापति था परन्तु कोढ़ी था" नामान के घर में इस्त्राएली लड़की थी जो बन्दुवाई में उसके घर में काम किया करती थी। उसी लड़की के द्वारा एलीशा नबी के बारे में नामान को पता चला और नामान अपनी पूरी तैयारी के साथ एलीशा नबी के घर पहुँचा परन्तु एलीशा ने नामान को कुछ करने के लिए कहा, इसको हम 10, 11 और 12 पदों में देख सकते है़, "तब एलीशा ने एक दूत से सन्देश भेजा, जा यरदन में सात बार स्नान कर तब तेरा शरीर चंगा हो जाएगा और तू शुद्ध हो जाएगा परन्तु नामान अत्यंत क्रोधित हुआ और यह कहते हुए चला गया देखों, मैंने तो सोचा था वह निश्चय मेरे पास बाहर आएगा और खड़े होकर यहोवा अपने परमेश्वर से प्रार्थना करेगा और कोढ़ की स्थान पर अपना हाथ फेरकर मेरा कोढ़ दूर कर देगा। क्या दमिश्क की अबाना और पर्पर नदियाँ इस्त्राएल के सारे जलाशयों से उत्तम नहीं? क्या मैं उन में स्नान करके शुद्ध नहीं हो सकता? सो, वह क्रोधित होकर लौट गया।"

यहाँ पर नामान कुछ सोचकर आया था कि इस रीति से उसके चंगाई होगी लेकिन जो उसको बोला जा रहा था वह उस पर नामान क्रोधित हो जाता हैं और उस कार्य को करने बजाय क्रोधित होकर चला जाता है़। 

13 पद में उसके सेवक उसको क्या बोलते हैं? आइए उसे पढ़ते है़, "तब उसके सेवकों ने पास आकर उससे कहा, हे हमारे पिता यदि नबी तुझे कोई कठिन कार्य करने को कहता तो क्या तू न करता? तो जब वह कहता है़ कि स्नान करके शुद्ध हो जा तो इसे कितना और न मानना चाहिए?"

यहाँ पर उसके सेवक नामान से विनती करते है़ जैसा एलीशा नबी कह रहा हैं वैसा किजिए, भले ही तरीका आपको पसंद नहीं लेकिन आज्ञा मानिए और फिर 14 पद में लिखा है़, "अतः उसने जाकर परमेश्वर के जन के वचन के अनुसार यरदन में सात बार डुबकी लगाई और उसके देह छोटे बच्चें के देह समान हो गई और वह शुद्ध हो गया। 

मान लीजिए, नामान आज्ञा मानता ही नहीं? क्या वह शुद्ध हो पाता? ऐसी गम्भीर बीमारी से? जिस समय पुराने समयों में किसी को कोढ़ हो जाता था तो उसको शहर के बाहर कर देते थे, मृत्यु तक जब तक उसकी मृत्यु नहीं हो जाती थी।

यहाँ पर उसके आज्ञा पालन करते ही नामान अपने बीमारी से छूट गया। तरीका भले ही नामान को पसंद नहीं था लेकिन वही से रास्ता निकला।

यदि आप और मैं अपनी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो प्रभु का नियम अपनाइए, लोगों की दृष्टि में, संसार की दृष्टि में यहाँ तक कि आपकी और हमारी दृष्टि में यह मूर्खता लगें। लेकिन फिर भी प्रभु के नियम को और उसके तरीकों को महत्त्व दिजिए। 

1कुरिन्थियों 1:25 पद में क्या लिखा है़? 
"क्योंकि परमेश्वर की मूर्खता मनुष्यों के ज्ञान से अधिक ज्ञानवान है़, और परमेश्वर की निर्बलता मनुष्यों के बल से अधिक बलवान है।" 

"क्योंकि क्रूस की कथा नाश होनेवालों के लिए मूर्खता है़, परन्तु हम उद्धार पानेवालों के लिए परमेश्वर का सामर्थ्य है़" (1कुरिन्थियों 1:18)।

परमेश्वर ने आपको इस संसार में अकेला परेशान होने के लिए नहीं छोड़ दिया वह सदा सर्वदा आपकी बारे में सोचते हैं आपके लिए उत्तम करना चाहते है़। लेकिन हम उसकी आज्ञाओं को न मानकर परमेश्वर के बड़े-बड़े कामों को अपने जीवन में होने से रोक देते है़।

अभी भी समय है़, हम परमेश्वर को अपने जीवन में प्रथम स्थान पर रखें और परमेश्वर को स्वामी जानकर उसकी आज्ञा पालन करें, उसके तरीकों को अपनाए।

प्रभु आप सभी को आशीष करें!

समस्याओं की वास्तविकता - भाग 5

प्रिय बहनों, इस ऑडियो सीरीज में मैं फिर से एक बार आपका स्वागत करती हूँ, हम कारण नंबर पाँच पर आ चुकें है़। 

कारण नंबर पाँच है़ : धीरज न धरना, धैर्य न रखना।

इस भाग दौड़ की जिंदगी में धीरज जैसे शब्द खो गया है़, ट्राफिक में फंसे लोग जल्दी से अपने मंजिल पर पहुँचना चाहते हैं। कहीं पर लाइन लगी हुई तो हमारा नंबर कब आएगा? ऐसा उस लाइन में खड़े लोग सोच रहे होते हैं। 

आप ने टी.व्ही ऐड्स देखें हुए होंगे, जिसमें दिखाते है़ कि दो मिनिट में नूडल्स तैयार, हर चीज फटाफट, किसी भी काम में धैर्य रखने की आवश्यकता नहीं है़। सब कार्य जल्दी जल्दी हमारे जीवन में हो जाए ऐसा हम सोचते है़ परन्तु मसीही जीवन में इस रीति से नहीं होता; धीरज की सही अर्थ को हम केवल बाइबल में ही पढ़ और सिख सकते हैं। 

यहाँ पर इस प्रकार लिखा है़, "तब यहोवा ने अब्राहम से कहा, अपने देश, अपने कुटुम्बियों, तथा अपने पिता के घर से उस देश को चला जा जो मैं तुझे दिखाऊँगा। मैं तुझ से एक बड़ी जाति बनाऊँगा और मैं तुझे आशीष दूँगा और तेरा नाम महान करूँगा इसलिए तू आशीष का कारण होगा। जो तुझे आशीर्वाद देंगे मैं उन्हें आशीष दूँगा तथा जो श्राप दें, मैं उसे श्राप दूँगा और पृथ्वी के सब घराने तुझ में आशीष पाएंगे यहोवा के इस वचन के अनुसार अब्राहम चल पड़ा और लूत भी उसके साथ गया। अब्राहम तो पचहत्तर वर्ष का था जब उसने हारन से कूच किया।" 

4 पद में हम पढ़ते है़, "जब अब्राहम यहोवा परमेश्वर के आज्ञा अनुसार अपने देश को, अपने रिश्तेदारों को और अपने पिता के घर को छोड़कर उस देश की ओर चल पड़ा जिसके लिए परमेश्वर ने उसे देने की प्रतिज्ञा की थी। साथ ही उससे बड़ी जाति बनाऊँगा ऐसे प्रतिज्ञा भी की; जिस वक्त यहोवा परमेश्वर ने यह सारे वादे किए उस समय अब्राहम के उम्र पचहत्तर वर्ष की थी" (उत्पत्ति 12:1-4)।

यदि हम उत्पत्ति 16 अध्याय पढ़ें तो पाते है़ कि परमेश्वर की ओर से जब बच्चा देने में देरी हुईं तो अब्राहम और सारा ने अपना तरीका ढूँढ लिया बच्चें की आशीष को पाने का; यह बात सत्य है़ कि पचहत्तर वर्ष में जो वादा परमेश्वर ने कहा था उसके पूर्ति होने में देरी हो रही थी और हम देखते है़ कि उनके धैर्य न रखने से सारा और उसका मिस्त्री दासी के बीच सम्बन्ध खराब हो गया।

उत्पत्ति  के 21:5 पद में हम पढ़ते हैं, कि "अब्राहम सौं वर्ष का था जब वह इसहाक का पिता बना इससे पहले अब्राहम इश्माएल का पिता बन चुका था जो कि मिस्त्री दासी हाजिरा से उत्पन्न हुआ।"

इसी अध्याय 21: 9, 10 और 14 पद में हम क्या देखते है़? आइए, हम पढ़ते है़, "तब सारा ने मिस्त्री हाजिरा के पुत्र को जो इब्राहिम से उसको उत्पन्न हुआ था वह उपहास करते देखा, अतः वह इब्राहिम से बोली, इस दासी को उसके पुत्र सहेत निकाल दें क्योंकि इस दासी का पुत्र मेरे पुत्र इसहाक के साथ उतरा अधिकारी न होगा। अतः इब्राहिम ने बड़े सबेरे उठकर पानी से भरी चमड़ी की थैली और रोटी ली और हाजिरा को देकर उसके कन्धे पर रखी और उसका लड़का उससे देकर विदा किया वह विदा होकर चली गई और बेर्शबा के जंगल में भटकती फिरी। 

यहाँ पर हम क्या देखते है़? यहाँ पर हम देखते हैं कि हाजिरा और उसका पुत्र इश्माएल को अब्राहम अपने परिवार से बाहर कर देता है़। यहाँ पर धीरज न रखने के कारण अब्राहम और सारा को अनावश्यक परेशानी होती हैं और उनको अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है़।

आइए हम एक और घटना को बाइबल से देखेंगे और यह हमें मिलेगा 1शमूएल 13 अध्याय में पढ़ते है़ कि शाऊल राजा अपनी सेना के साथ गिलगाल जगह पर ठहरा हुआ था और शमूएल नबी की आज्ञा अनुसार पलिश्तियों पर आक्रमण करने के लिए ठहरा हुआ था। लेकिन जब शमूएल के आने में देरी हुईं और पलिश्ती लोग इस्त्राएलियों से युद्ध करने के लिए अपनी सेना के साथ मिकमाश में छावनी डाली, तब इस्त्राएली लोग डर गए। 

इस घटना को हम 1शमूएल 13:5-7 पद में पढ़ते है़।

आइए हम इसी अध्याय के 8 -14 पद तक पढेंगे।
शमूएल के ठहराए हुए समय के अनुसार शाऊल सात दिन ठहरा रहा; परन्तु शमूएल गिलगाल में नहीं आया और लोग उसके पास से तितर-बितर होने लगे। तब शाऊल ने कहा, होमबलि और मेलबलि मेरे पास ले आओ और उसने होमबलि चढ़ाई और उसने ज्योंही होमबलि चढ़ाई, तो क्या देखा कि शमूएल वहाँ आ पहुँचा। अतः शाऊल उससे मिलने तथा उसका अभिवादन करने गया था तब शमूएल ने कहा, तूने यह क्या किया? शाऊल ने उत्तर दिया मैंने देखा कि लोग मुझे छोड़कर तितर-बितर हो रहे हैं और तू भी अपने नियुक्त समय पर नहीं आया और पलिश्ती भी मिकमाश में एकत्रित हो रहे थे इसलिए मैंने कहा, अब तो पलिश्ती गिलगाल में मुझ पर आक्रमण कर देंगे और मैंने यहोवा के अनुग्रह के लिए प्रार्थना भी नहीं की है़। अतः मैंने विवश होकर होमबलि चढ़ा दी, शमूएल ने शाऊल से कहा, तूने मूर्खता काम किया है़ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे जो आज्ञा दी थी उसका पालन तूने नहीं किया। अब तक तो यहोवा ने इस्त्राएल पर तेरा राज्य सर्वदा के लिए स्थापित कर दिया होता पर अब तेरा राज्य बना नहीं रहेगा। यहोवा ने अपने लिए, अपने मन के अनुसार एक व्यक्ति को खोज लिया है़ तथा उसको अपने प्रजा पर राज्य करने के लिए नियुक्त भी कर दिया है़। क्योंकि तू ने उस आज्ञा का पालन नहीं किया जो उसने तुझे दी थी।  

इन पदों को पढ़ने से हमें क्या पता चलता है़? शमूएल के आने में देरी होने से शाऊल राजा ने घबराहट में वह कार्य किया जो सिर्फ केवल शमूएल नबी को करना था। घबराहट में लिया हुआ फैसला शाऊल राजा के लिए हानिकारक साबित हुआ, शाऊल राजा धीरज तो धरा पर वहाँ तक नहीं जहाँ तक परमेश्वर चाहता था।

कईं बार जब हमारी समस्या का समय लम्बा होने लगता है़ तो घबराहट में हम उन निर्णय को ले लेते हैं जो हमारे लिए हानिकारक होते हैं। परमेश्वर कभी भी गलती नहीं करते हैं यदि उनके उत्तर देते समय देरी हो रही हो तो यह मत सोचें कि वह हमारे चिन्ता नहीं करते या हमारी प्रार्थनाएँ उस तक नहीं पहुँच रहीं। परमेश्वर ने इस संसार की नीव रखते वक्त हम से नहीं पूछा था उसने अपने बुद्धि से संसार को बनाया। क्या संसार को देखकर और उसकी बनाई हुईं हर चीज को देखकर क्या हम उसमें कोई बुराई निकाल सकते हैं? कभी भी नहीं परमेश्वर सिद्ध हैं, और उनके हर एक कार्य सिद्ध हैं; हम उसमें दोष नहीं निकाल सकते।

आप अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परमेश्वर में धीरज बनाए रखें, परमेश्वर से प्रार्थना में बने रहिए हैं, उसका इंतजार करिए वह आपको निराश नहीं करेंगे। परमेश्वर धीरज रखने के लिए क्यों कहते हैं? क्या आप ने किसान को देखा हैं? वह अपने खेतों को तैयार करता है़, बीज बोता है़, पानी देता है़ और फिर इंतजार करता है़ फसल आने के लिए और इसी किसान की तरह हम भी धीरज के साथ रहते है़ कि हमारी समस्याओं का अन्त हो। 

"धीरज धरना कोई कमजोरी नहीं" परन्तु एक ऐसा हथियार है़ जो आपको गलत कार्य करने से रोकता है़। समय देता है़ कि आप सही और गलत में फर्क कर सकें। क्योंकि कई बार लोगों के व्यवहार के कारण परिस्थितियों के कारण मन में कड़वाहट भर जाती है़ और मन में क्रोध के कारण हर तरह के विचार आने लगते है़। जो हमें एक गलत दिशा में ले जा सकते हैं, परमेश्वर के आत्मा के फल में से "धीरज" भी एक फल हैं। जिसको हम गलातियों 5:22-23 पद में पढ़ सकते हैं, "परन्तु पवित्र आत्मा का फल : प्रेम, आनन्द, शान्ति, "धीरज", दयालुता, भलाई, विश्वास, नम्रता, और संयम हैं।" ऐसे-ऐसे कार्यों के विरोध कोई व्यवस्था नहीं हैं। 

प्रिय बहनों, निराश मत होइए परन्तु धीरज को अपना कार्य करने दीजिए ताकि वह अपने समय में आपके लिए फलों को ला सकें।

प्रभु आप सब को आशीष दें! 

समस्याओं की वास्तविकता - भाग 6

 

प्रिय बहनों एक फिर मैं आप सभी का अभिनंदन करती हूँ, "समस्याओं की वास्तविकता" ऑडियो सीरीज का यह छठा भाग है़। इसमें हम कारण नंबर 6 : प्रभु के लोगों से संगति करना। इस कारण पर चर्चा करेंगे।

क्या कभी आपने अंगीठी और उसमें जलते हुए कोयलों पर ध्यान दिया है़? कोयला देर तक तभी जलता है़ जब तक वह बाकी सारे कोयलों के साथ है़। यदि एक कोयला अंगीठी से बाहर कर दिया जाए, तो थोड़ी ही देर में बूझ जाता है़ पर बाकी कोयलों अंगीठी में जलते रहते हैं; यदि किसी व्यक्ति के पास उसका परिवार न हो वह अकेला हो तो वह व्यक्ति बुझा-बुझा रहता है़। 

आदम को जब परमेश्वर ने बनाया तो मेहसूस किया कि आदम अकेला है़, उसे एक साथी की जरूरत है़। जिसके साथ वह रह सकें, और दोनों मिलकर परमेश्वर के साथ संगति कर सकें।

क्या आपने कभी पढ़ाई दोस्तों के बिना की हैं? क्या कोई ऐसा परिवार होता है़ जो बिना सगे सम्बन्धियों या सदस्यों के हों? विज्ञान विषय में बल के बारे में पढ़ाया जाता है़ इसको अंग्रेजी भाषा में फोर्स कहते हैं। जब किसी भारी वस्तु को कोई एक व्यक्ति धका लगाता है़ या बल लगाता है़ तो उस अकेले व्यक्ति को बहुत मेहनत करनी पड़ती हैं। यदि उस व्यक्ति के साथ दो-चार लोग मिलकर धका लगाए तो उस पहले व्यक्ति को कम बल लगाना पड़ता हैं; इसका मतलब यह हुआ, उस व्यक्ति का भार बट गया।

ठीक इस रीति से यदि कोई भी अकेला अपनी समस्याओं से जुँज रहा हो और उसको सहायता देने के लिए उसका बोझ बटाने के लिए दो-तीन लोग और आ जाए। तो उस व्यक्ति का बोझ हल्का हो जाएगा। ठीक इस रीति से यदि आपके पास प्रभु के लोगों की संगति हैं तो हो सकता है़ वह आप अपने समस्याओं का सामना आसानी से कर पाए। 

सभोपदेशक 4:9-12 तक आइए हम इसको हम पढ़ते हैं, "एक से दो अच्छे हैं क्योंकि उनको अपने परिश्रम का अच्छा प्रतिफल मिलता है़। क्योंकि यदि उनमें से कोई एक गिरे तो दूसरा अपने साथी को उठाएगा; परन्तु उस पर हाय! कि जब वह अकेला गिरे तो उसको उठाने वाला कोई दूसरा न हो। फिर यदि दो व्यक्ती साथ सोए तो वे गरम रहते हैं परन्तु एक अकेला कैसे गरम रह सकता हैं? अकेले जीवन पर कोई तो प्रबल हो सकता है़ परन्तु दो होने से वे उसका सामना कर सकते हैं। तीन डोरियों से बँधी रस्सी, जल्दी नहीं टूटती।"

इन पदों को पढ़ने से यह समझ आता है़ कि एक से भले दों, एक के अकेले रहने पर उसको कोई बताने वाला नहीं है़ कि वह सही है़ या गलत। परमेश्वर के वचन को समझने के लिए भी हमें बाइबल शिक्षक की आवश्यकता होती हैं, ताकि हम ठीक रीति से वचन को सिख सकें और अपने जीवन में उपयोग में ला सकें, हमें अपने आप से प्रश्न पूछना हैं कि हम किन लोगों के साथ संगति करते हैं, किन-किन और चीजों के साथ समय बिताते हैं? वही चीज, वही लोग जिनके साथ हम समय व्यतीत करते हैं हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं। 

यदि हम दानिय्येल की पुस्तक पढें तो जानेंगे कि बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्सर इस्त्राएलियों को बँधी बनाकर सत्तर साल की बन्धुआई में ले गया; उसमें यहूदा के वंश से दानिय्येल, हनन्याह, मिशाएल और अजर्याह भी थे जिनको बाद में नबूकदनेस्सर राजा ने नाम दिए, उनका नाम : शद्रक, मेशक, और अबेदनगो रखा। इन सबको अपना घर, अपना समान, अपना देश, सब कुछ छोड़ना पड़ा यह आसान नहीं था और एक पराए देश में अपने दुश्मनों के बीच नई परिस्थियों में, नई समस्याओं के साथ जीना था। इस बात को बिना जाने कि वह कब तक जीवित रखें जाएंगे? 

दानिय्येल 2:17-18 पद में क्या लिखा हैं? यहाँ पर यह घटना यह कि जब बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्सर एक सपना देखता हैं और अपनी राज की ज्योतिषों और तांत्रिको को टोना करने वालों को बुलाता हैं और कहता है़ कि  वह सपनों का अर्थ बताए नहीं तो उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। इसको आप 5 पद में पढ़ सकते हैं, कोई भी राजा के सपनों का अर्थ नहीं बता पाता तो सबको मारने की आज्ञा निकाली जाती हैं। तब 13 पद में दानिय्येल ने राजा से विनती करके कुछ समय माँगा और साथियों के पास जाकर प्रार्थना करने का आग्रह किया। सभी मिलकर इस विषय पर प्रार्थना करें ऐसा उसने उनके सामने एक विनती रखीं, उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर मिला और दानिय्येल राजा की स्वप्न का अर्थ बता पाया दानिय्येल। 

यहाँ पर हम देखते हैं, दानिय्येल अपने कठिन समय में अपने संगति करने वालें के पास गया। जो दानिय्येल की तरह ही परमेश्वर पर भरोसा करते थे और जीवन की हर क्षेत्र में परमेश्वर की ओर ही देखते थे, दानिय्येल ने अपने भार को अपने समूह में रखा ताकि सब मिलकर एक मन होकर परमेश्वर के आगे गिड़गिड़ा सकें। 

याद रखिए, यदि हमारी सहभागिता प्रभु के वचन और उसके लोगों के साथ हो तो जो गम्भीरता से प्रभु और उसके वचनों को अपने जीवन में लेते हैं; तो आप अपने बातों को उनके मध्य रख सकते हैं।

अब बात यह उठती हैं कि हम पहचान कैसे करें कि हमारी संगति सही लोगों के साथ हैं? जो परमेश्वर से प्रेम करते हैं परमेश्वर के लोगों को से प्रेम करते हैं, अब परमेश्वर की कलीसिया से प्रेम करते हैं ऐसे लोग ही प्रभु के लोग हैं। 

गलातियों 6:1,2 उसमें ऐसा लिखा हैं, "हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा भी जाए तो तू जो आत्मिक हो, नम्रता पूर्वक उसे सम्भालों परन्तु सतर्क रहों कि कहीं तुम भी परीक्षा में न पड़ जाओ। एक दूसरे का भार उठा और इस प्रकार मसीही की व्यवस्था को पूर्ण करों।" 

प्रभु के लोग हमेशा एक दूसरे को चिताते हैं और सिर्फ दोष नहीं लगाते किसी से गलती होने पर उनको सही मार्गदर्शन करते हैं और खुद के जीवन के लिए भी सतर्क रहते हैं कि कहीं पाप में न पड़ जाए।

दूसरे पद में लिखा हैं एक दूसरे का भार उठाओ, कोई भी भाई या बहन समस्या में हैं तो प्रभु के वचन के अनुसार उसे समझाना, उसे चेतावनी देना। यह प्रभु के लोगों का कार्य हैं और उसकी समस्या में उसका समाधान निकालने तक प्रार्थना में लगे रहना यही प्रभु के लोगों की पहचान है़।

दूसरी घटना : हम गलातियों 2:11..... पाते हैं, यहाँ पर पौलुस पतरस का विरोध करता है़ उस पतरस का जो यीशु मसीह के साथ साढ़े तीन साल तक रहा; हर आश्चर्यकर्म को अपने आँखों से देखा यीशु मसीह के मारे जाने को और जी उठने को देखा, उसको पौलुस गलत बता रहा हैं। 

घटना यह थी कि पतरस और उसके साथ अन्य चेलें अन्ताकिया शहर में गैर-यहूदी के साथ संगति किया करते थे लेकिन जब यहूदी लोग पतरस से मिलने आए तो उन्हें खुश करने के लिए और यह दिखाने के लिए कि मैं कैसे यहूदी प्रथा को मानता हूँ? उसने गैर-यहूदी या जिनको अन्यजाति भी कह सकतें हैं, उनके साथ संगति बन्ध कर दी। उस बात पर पौलुस जो बाकी चेलें के बाद परमेश्वर को ग्रहण किया और कभी यीशु मसीह के रहते अपने आँखों से उसको देखा भी नहीं। केवल दर्शन पाया वह डाँट रहा है़ पतरस के इस व्यवहार के लिए लेकिन पतरस ने जो पौलुस से सब बातों में बड़ा है़, बुरा नहीं माना परन्तु पौलुस जो कहता, उसको पतरस समझता था, पतरस ने समझा भी।

प्रभु के लोग हमेशा आपके गलत होने पर आपको डाँट सकते हैं और साथ ही आपकी गलतियाँ भी बता सकतें है़ और हमें भी ऐसे संगति में बुरा नहीं मानना परन्तु जो हमारी आलोचना करते है़। हमारे गलत होने पर हमारा मार्गदर्शन करते हैं, उनको सुनना है़।

प्रिय बहनों, गलातियों 2 अध्याय को ध्यान पूर्वक पढ़िए और जानिए विस्तार से कि यह घटना क्या थी?

प्रभु की सही संगति करने वालें लोग अपनी बढ़ाई के लिए, प्रशंसा के लिए जीवन को नहीं जीतें परन्तु परमेश्वर की प्रशंसा हो, उसका मानसम्मान बड़े, उसको तारीफ मिलें इस बात के लिए जीते हैं। 

प्रभु के लोग परमेश्वर का स्थान नहीं लेतें, परन्तु हर बात में परमेश्वर की महिमा करते है़।

प्रभु के लोग, लोगों को खुश नहीं करते परन्तु परमेश्वर को खुश करने में अपने जीवन को बिताते है़। दोगली बातें नहीं करते इसका मतलब यह नहीं कि वह कठोर होते है़, परन्तु सही को सही और गलत को गलत कहते है़। 

कुलुस्सियों 3:13 के अनुसार प्रभु के लोग क्षमा करने पर विश्वास करते है़, हम से कौन है़ जिससे गलती नहीं होती? लेकिन एक दूसरे को क्षमा करके अपने भाई बहनों को मौका देना कि वह अपने गलती पहचाने और गलत होने से बचें। यह प्रभु के लोगों का आचरण है़।

आइए हम इस पद को पढें।
"यदि किसी को किसी पर दोष देने का कोई कारण हो, तो एक दूसरे की सहलों और एक दूसरे के अपराध क्षमा करों, जैसे प्रभु ने तुम्हारे अपराध क्षमा किए; वैसे ही तुम भी करों।" (कुलुस्सियों 3:13)

"तुम से प्रत्येक अपना नहीं दूसरों के हित का ध्यान रखें" (फिलिप्पियों 2:4)। 

यहाँ पर समझाया है़ सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचना है़, दूसरों के भी चिन्ता करनी है़, दूसरों के अच्छे के लिए भी सोचना है़। जब हम प्रभु के लोगों के संगति में रहते है़ तो आप मेहसूस करेंगे कि न तो उनकी बातों में और न उनके व्यवहार में स्वार्थ होता है़ परन्तु हमेशा दूसरों का भला करने में वह आगे रहते है़।

1 थिस्सलूनीकियों 5:11 पद में लिखा है़, "इसलिए  एक दूसरे को प्रत्साहीत करों और एक दूसरे की उन्नति करों जैसा कि तुम कर भी रहे हों।"

यदि आप सही संगति में है़ तो प्रभु के लोग यह विश्वासी लोग aआपकी आत्मिक उन्नति के लिए हर समय प्रयास करेंगे, हर समय आपके जीवन में परमेश्वर के गुण बढ़ते जाए। ऐसी प्रार्थना करेंगे, उनके बीच हम अपने जीवन में एक बदलाव को देख सकते है़ और साथ ही आत्मिक रूप से हम बड़े और उसको भी हम देख सकते है़।

कई बार हमें डर होता है़ यदि हम अपने परेशानियों को लोगों के बिच में रखते है़ तो क्या यह सम्भव है़ कि हमाररी घर की बातों को हमारी व्यक्तिगत बातों को वह दूसरें लोगों को बता देंगे? चारों तरफ हमारी बदनामी कर देंगे? य़ा हमारी समस्याओं को जानने के बाद हमारा फायदा उठाएंगे या हमें नीचा दिखाएंगे?

प्रभु के लोग ऐसे होने चाहिए कि जो बातें आपने उनसे साझा की है़ वह दूसरों तक न पहुँच जाए, उन्हीं तक रहें। वह आपके गम्भीर घर की बातों को व्यक्तिगत लोगों की बातों को पब्लिक न होने दें। किसी ओर को पता न चलने दें, आपकी इज्जत, उनकी इज्जत हो ऐसी सोच रखते हों। 

आप ऐसे संगति में रह सकते हैं जिन पर आप भरोसा कर सकें, जिनसे आप कहने के बाद सुकून में आ जाए। यह मालूम हो कि जिन लोगों के साथ आज मैं ने अपने परेशानी को बाँटा है़ वह मेरी बातों का मजाक नहीं बनाएँगे। लेकिन प्रार्थना में उठाएँगे और जरूरत पढ़ने पर मेरी अगुवाई भी करेंगे। 

प्रिय बहनों, हमें कभी भी भूलना नहीं चाहिए कि यीशु के चेलों ने यहूदा इस्करियोती भी एक ऐसे ही चेला था, यीशु यहूदा इस्करियोती के आचरण को जानते थे फिर भी उसको जीवन भर अपने जीवन से शिक्षा देते रहे लेकिन यहूदा इस्करियोती ही नहीं सिख पाया। संगति में कोई भी कमी नहीं थी क्योंकि यीशु संगति में पाए जाते थे। कईं बार लोगों अच्छा वचन, अच्छी संगति, अच्छा मसीह माहौल मिलता है़; लेकिन वह बदलना नहीं चाहते इसलिए अपने समस्याओं से बाहर नहीं आ पातें और न ही आत्मिक उन्नति कर पाते हैं।

समस्याओं की वास्तविकता भाग - 1


परिचय : प्रिय बहनों, प्रभु यीशु मसीह के नाम में और "GA WOMEN INDIA" की तरफ से आप सब सभी का इस ऑडियो सीरीज में मैं स्वागत करती हूँ। 

जी.ए. वूमन बहनों के लिए बना हैं और इसमें बहनों की आत्मिक उन्नति से जुड़ी हुईं हर एक विषय पर हम बात करेंगे आज का विषय जो हम ने लिया हैं वह है़ "समस्याएँ" कईं बार बहनें, महिलाएँ समस्याओं का सामना करती रहती हैं और किसी से साझा नहीं कर पाती, किसी को बता नहीं पाती इसलिए जी.ए वूमन की पहल होगी कि हम सब समस्याओं के बारे में बात करें। फिर उनके कारणों के बारे में और उसके साथ-साथ समाधान के बारे में बात करें।

यह समाधान पूर्ण रूप से हो सकते हैं, मानसिक रूप से या समस्याओं के साथ ही जीवन चलेगा। हम ने इसे तीन भाग में बाटा हैं। 

पहिले भाग में हम उन बहनों को रखेंगे जो परिवार से जुड़ी हुईं समस्याओं का सामना कर रहीं हैं।

दूसरे भाग में हम उन बहनों को रखेंगे जो लंबे समय से बीमारियों का सामना कर रही हैं; और कुछ बहनें पैसों की तंगी से परेशान हैं या हमारी बहनें दोनों ही समस्या यानी कि बीमारी और पैसे की परेशानी से जुँझ रही हैं।

तीसरे भाग में हम उन बहनों को रखते हैं जिन्हें लगता हैं कि वह समस्याओं का सामना कर रही हैं पर वास्तविकता कुछ और ही हैं। इस संसार में रहते हुए जब हम अपने चारों ओर देखते हैं तो हमें मालूम चलता है़ कि चारों ओर समस्या हैं और हर व्यक्ति किसी ना किसी समस्या का सामना कर रहा हैं। 

पूरा संसार पाप की चपेट में हैं और इसी कारण दुष्टता, अन्याय, लड़ाई-झगड़े, झूठ, नफरत, बदले की भावना, कालीगलोज एक दूसरे को नीचा दिखाने की चाहत को हम लोगों में देख सकतें हैं। दुःख इस बात का है़ कि हमारे मसीह भाई बहनों के बिच में मसीह परिवारों के बिच में और कलीसियाओं में भी इस तरह की बातें पाई जाती हैं सभी बातों को देखकर हमारा मन कमजोर होता हैं, हमें लगता हैं कि अब कोई उपाय बचा नहीं हैं कि हम अपनी समस्याओं से बाहर आ सकें।

आज हम कोशिश करेंगे, कि समस्याओं को वचन की दृष्टि से समझें, न कि अपनी बुद्धि से; परमेश्वर को अवसर दे कि आज वह आकर आपकी समस्याओं, उसके कारण और उसके समाधान जो प्रभु के वचन से आते हैं आपको दें सकें।

हमारी समस्या यह है़ कि हम केवल अपनी समस्याओं तक ही केंद्रित रहते है़, अपनी समस्याओं पर ही ध्यान लगाए रहते हैं उस परमेश्वर की ओर नहीं देखते जो इसका समाधान कर सकते हैं।

आइए, हम शुरू करते हैं जैसा कि हमने बताया कि पहले भाग में हम उन बहनों को रखेंगे जो परिवार से जुड़ी हुईं समस्याओं का सामना कर रही हैं। यह समस्याए या तो आपके रिश्तेदारों से मिल रही है़ या फिर आपके पति या उनके परिवार से, कईं बार बहनों की समस्या उनके पति स्वयं होते हैं, कईं बार बहनें महसूस करती हैं कि पति का झुकाव परिवार के बाकी सदस्यों पर ज्यादा है़ और उन पर कम। 

आपको आपका मूल्य उस घर में कुछ भी नहीं है़ ऐसा प्रतीत होता है़ क्योंकि आप का जो हक है़ जो समय आपको मिलना चाहिए था, जो जगह आपको मिलनी चाहिए थी वह किसी ओर को मिल रही हैं और मन कड़वाहट से भर जाता हैं। कईं बार समस्याए सगे सम्बन्धियों द्वारा खड़ी की जाती हैं रिश्तेदार या सगे सम्बन्धी हर बात में हस्तक्षेप करते है़ अपना नियंत्रण परिवार वालों पर लेने की कोशिश करते हैं; छोटी-छोटी बात पर लड़ाई झगड़े करना, झूठी बातें करना, हर तरफ आपकी बुराई करके आपके बारे में गलत चित्र प्रस्तुत करना यह उनके प्रतिदिन का काम हो जाता है़। जब ये सब बातें आप पति से करना चाहती है़ तो घर का माहौल खराब हो जाता है़। लड़ाई झगड़े होने लगते है़ और धीरे-धीरे मन में कड़वाहट और भी बढ़ती जाती है़, और आप सोचती है़ कि कब ये सब बातें ठीक होंगी? 

आज के समय में माता पिता होना आसान बात नहीं है़ यदि आपके बच्चें जवान हैं तो समस्या और भी कठिन हो जाती है़ बहनें अपने बच्चों से प्रेम करती है़ और उनका अच्छा चाहती है़। लेकिन कई बार बच्चें अपने जीवन में रोकटोक और किसी भी प्रकार की सलाह को पसंद नहीं करते, उनके जीवन में बाहर वालों का नियंत्रण ज्यादा होता हैं बच्चें सम्मान और प्यार बाहर वालों को ज्यादा देतें है़ और आपको कम; मैंने यहाँ पर कुछ ही समस्याओं के बारे में बात की है़।

आइए, हम कारणों के बारे में जाने लेकिन जो कारण मैं प्रस्तुत करने जा रही हूँ वह पहले भाग में आने वाली बहनों के लिए हैं। 

पहले भाग में हम परिवार से जुड़ी हुई समस्याओं के बारे में बात कर रहे थे।

कारण पहिला : परमेश्वर के साथ एक सही सम्बन्ध का न होना।
कारण दूसरा : वचन को समझने में चूक होना।
कारण तीसरा : लोगों को खुश करने का प्रयत्न करना।
कारण चौथा : प्रभु के बनाए हुए तरीके से कार्य न करना।
कारण पाँचवा : धीरज न धरना, धैर्य न रखना। 
कारण छठा : प्रभु के लोगों के साथ संगति का न होना।

‌आइए, हम पहले कारण पर चर्चा करते है़, आप चौंकिए नहीं कि मैंने कहा परमेश्वर के साथ एक सही सम्बन्ध का न होना। कई बार हम परमेश्वर को समझने में गलती कर जाते है़ उसका कारण है़ कि हम अपनी सांसरिक बुद्धि का इस्तेमाल करते हैं यह बात सत्य है़ कि परमेश्वर आप से बहुत प्रेम करते है़ और आपको समस्याओं में देखकर खुश नहीं है़ परन्तु दुःखी है़ लेकिन दुःख की बात हमारे लिए यह है़ कि हम भी परमेश्वर को और उसके चरित्र को समझते नहीं है़; हम ज्यादा ध्यान इस बात पर देते है़ कि "परमेश्वर प्रेमी है़।" लेकिन इस बात को भूल जाते है़ कि "परमेश्वर पवित्र भी है़" और "न्याय भी है़।"

यदि हम भजन संहिता 103:3 पढ़ें और उसके हम 3,6 और 8 पद देखेंगे, यह दाऊद का भजन है़, यह दाऊद ने लिखा हैं इसके तीसरे पद में लिखा हैं। "जो तेरे सब अधर्म को क्षमा करता और तेरे सब रोगों को चंगा करता हैं।" अगर हम तीसरे पद को देखेंगे तो वहाँ पर लिखा हैं कि "परमेश्वर क्षमा करता हैं और चंगा करता हैं।" 

‌छठे पद में देखें वहाँ पर लिखा हैं, "यहोवा सब पिसे हुओं के लिए धार्मिकता और न्याय के कार्य करता है़ यानी कि इस पद के अनुसार परमेश्वर धर्मी और न्यायी हैं।"
‌
‌आठवे पद में हम देखें तो उसमें लिखा हैं, "कि यहोवा दयालु और अनुग्रहकारी और विलम्ब से कोप करने वाला और अति करुणामय है, यानी कि यहाँ पर परमेश्वर को दयालु और अनुग्रहकारी विलम्ब से कोप करने वाला बताया  गया हैं।"

‌3 पद से लेकर 8 तक 3,6 और 8 पद में परमेश्वर के बारे में जो लिखा हैं "क्षमा करने वालें है़, चंगा करने वाले है, धर्मी हैं, न्यायी है़, दयालु हैं, अनुग्रहकारी है़, विलम्ब से कोप करने वाले यानी कि क्रोध में धीमे, अति करुणामय परमेश्वर हैं।" 

जिस परमेश्वर के पास आप सहायता मांगने जा रहें हैं उस परमेश्वर की इन गुणों को कभी न भूले यदि हम 10 पद और पढ़ें तो उसमें लिखा हैं, "उसने हमारे पापों को के अनुसार हम से व्यवहार नहीं किया।" यदि उसने हमारे पापों के अनुसार हम से व्यवहार नहीं किया तो परमेश्वर आपके सताने वालों के पापों के अनुसार उनसे कैसे अलग सा व्यवहार कर सकता हैं?
‌
‌जिन लोगों के द्वारा आपको दुःख पहुँच रहा हैं या आप जिन लोगों को के द्वारा सताए जा रहे हैं परमेश्वर अपने कार्य को उन से नहीं परन्तु आप से शुरू करेगा। परमेश्वर आपको पहले दिखाएगा आपकी कमियाँ, आपकी कमजोरीयाँ और फिर उन पर आएगा जो आपको सताते हैं। आप घबराइए नहीं यदि मैंने कहा, कि परमेश्वर आप से शुरू करेगा।

कई बार हम अपने जीवन की कमी-घटी को भूल जातें हैं कि हमें कहाँ बदलने की आवश्यता है़? उस पर ध्यान ही नहीं देतें पर अपने सताने वालों की गलतियाँ हमें दिखती हैं। परमेश्वर ने हो सकता हैं ऐसे लोगों के बिच में आपको इसलिए रखा हैं कि आप उनके जीवन के लिए प्रार्थना करें यदि आपको अवसर मिला बदलने का, क्षमा प्राप्त करने का ठीक उसी रीति से परमेश्वर आपके सताने वालों को मौका दे रहा हैं कि वह अपने पापों से मन फिराय और परमेश्वर की क्षमा को प्राप्त करें इसलिए कई बार बहनें अपने आपको ऐसे परिस्थिति में और ऐसे परिवारो में पाती हैं। यदि आपको परमेश्वर के साथ सही सम्बन्धों में आना है़ तो आपको परमेश्वर के वचन के अनुसार समझना होगा।

यदि आप मेरे साथ खोल लीजिए, मत्ती की किताब 5:43, 44 पद से हम आगे को पढेंगे 43 पद इस तरीके से कहता है़, "तुम सुन चुके हो कि कहा गया था, अपने पड़ोसी से प्रेम रखना और अपने बैरी से बैर परन्तु मैं तुम से यह कहता हूँ कि अपने बैरियों से प्रेम रखो और अपने सताने वालों के लिए प्रार्थना करो। जो 43 आयात है़ उसमें दिखाया गया है़ कि संसार किस रीति से कार्य करता है़। जो हम से प्यार करते है़ हम उनसे भी प्रेम करते है़, जो हम से बैर रखते है़ हम उनसे भी बैर रखते है़। लेकिन परमेश्वर का तरीका 44 पद में इस तरह से कि "जो हम से बैर रखते है़ हमें उनको प्रेम करना है़ जो हमें सताते है़ हमें उनके लिए प्रार्थना करनी है़।

45 पद में लिखा हैं, "जिस से तुम अपने स्वर्गीय पिता की संतान ठहरोगे।" तभी हम परमेश्वर की बेटियाँ कहलाएंगे जब हम परमेश्वर की इस इच्छा को पूरी करेंगे क्योंकि वह भले और बुरे दोनों पर अपना सूर्य उदय करता है़ और धर्मी और अधर्मी दोनों पर मेह बरसाता है़। परमेश्वर यहाँ पर दिखाना चाह रहें है़ कि परमेश्वर दोनों लोगों में चाहे बुरे है़, चाहे अच्छे है़ दोनों के ऊपर अपना सूर्य चमकाता है़, दोनों के ऊपर अपनी बारिश को करता है़ वह कुछ लोगों के लिए नहीं करता लेकिन वह अपनी करूणा को, अपनी दया को वह बराबर दिखा रहा है़।

अगर 46 पद देखें उस पद में लिखा है़ कि, क्योंकि यदि  तुम अपने प्रेम रखनेवालों से ही प्रेम रखो, तो तुम्हारे लिए क्या फल होगा? क्या महसूल लेनेवाला भी ऐसा ही नहीं करते? कहने का तात्पर्य है़, कहने का मतलब यह है़ कि अगर हम अपने प्रेम करने वालों से प्रेम करें और हम अपने बैर रखने वालों से बैर रखें? तो हम बिल्कुल संसार की रीति से कार्य कर रहें है़।

यहाँ पर हम परमेश्वर के सोचने के स्तर को देख सकते हैं, "परमेश्वर अपने बैरियों से प्रेम करने को कह रहे हैं" पर परिवार के सभी लोग हमारे अपने है़ बैरी नहीं। तो उनके बदलने के लिए परमेश्वर ने आपको उस परिवार में रखा है़ ताकि परमेश्वर आपके द्वारा कार्य करें आप निराश न हो कि आपको बलि का बकरा बनाया जा रहा है़। थोड़ी देर के लिए विचार कीजिए यदि ये सब प्रभु में आते है़ उसमें जीवन पाते है़ तो आपको कितनी खुशी प्राप्त होगी? आप उन्हें प्रतिदिन क्षमा करें और विश्वास करें कि प्रभु एक दिन उनके कठोर मन को आपके लिए मुलायम करेगा। 

हमें पाप की ताकत को समझना होगा आपके बैरी आपके अपने नहीं या वह नहीं जो आपको सता रहे हैं परन्तु पाप है़ इसलिए प्रभु चाहता है़ कि हम सही रूप से प्रभु को जाने और लोगों को पर पाप की पकड़ को भी समझें, पाप ही के कारण लोग एक दूसरे को सताते है़, पाप ही के कारण लोगों को दूसरे लोगों के साथ दुष्टता करने में अच्छा लगता है़ इसलिए पाप को अपने जीवन में से हटाना हैं और प्रभु की अधीनता में रहकर दूसरों के जीवन में हटाने का प्रयत्न करना है़ इसमें समय लग सकता है़ यदि हम सोचते है़ कि यह तरीका कठिन है़ तो प्रिय बहनों आप कुछ भी कर लें निराशा ही हाथ में लगेगी यदि आपको लगता हैं कि कोई और तरीका है़ जिससे हम लोगों को जीत सकते है़ तो आपको निराशा ही लगेगी क्योंकि आप समस्या की जड़ पर नहीं परन्तु ऊपरी भाग पर काम कर रहे हैं जो कि हमें कोई फायदा नहीं पहुँचाती।

हो सकता है़ आपको अपने तरीके से कुछ समय के लिए आराम मिल जाए लेकिन कोई और खड़ा हो जाएगा आपको परेशान करने के लिए, सताने के लिए यह संसार इन्हीं लोगों से भरा पड़ा हैं। आप कब तक बचेंगे? विश्वासी लोगों की समस्या यह है़ कि वह अपने आपको विश्वासी तो कहते है़। लेकिन अपने मसीह जीवन को गंभीरता से नहीं लेते परमेश्वर के वचन को अपने जीवन में प्रथम स्थान नहीं देते इसलिए यह ये सारी समस्याए हैं।


क्या आप एक मूर्ख या बुद्धिमान स्त्री हैं?



याकूब 3:14-17 में, हमें स्पष्ट रूप से बताया जाता है कि एक मूर्ख और एक बुद्धिमान औरत कैसी होती है। दुःखद रूप से, हमारे इस संसार में बहुत सी मूर्ख औरतें हैं। वे परमेश्वर को नहीं जानती हैं और न ही उसकी आराधना करना चाहती हैं। वे अपनी खुद की ईश्वर बनना, अपने खुद के नियम बनाना और ऐसा जीवन जीना चाहती हैं जो उनको संतुष्ट करे। वे परमेश्वर की आज्ञा मानने की बजाय, अपनी इच्छानुसार चलने के लिए परमेश्वर के वचन को भी गलत अर्थों में प्रस्तुत कर देती हैं।

पर यदि तुम अपने अपने मन में कड़वी डाह और विरोध रखते हो, तो सत्य के विरोध में घमण्ड न करना, और न तो झूठ बोलना। यह ज्ञान वह नहीं, जो ऊपर से उतरता है वरन सांसारिक, और शारीरिक, और शैतानी है। इसलिये कि जहां डाह और विरोध होता है, वहां बखेड़ा और हर प्रकार का दुष्कर्म भी होता है। (याकूब 3:14-16)

1. मूर्ख स्त्रियाँ "कड़वी डाह/ईष्या" रखती हैं जैसाकि याकूब ने इसके संबंध में कहा है। जब मैं इंस्टाग्राम पर अपने बाथटब (नहाने का टब) की फोटो दिखाती हूँ तो वे स्त्रियाँ टिप्पणी (कमैंट्) करेंगी, "मैं निश्चित रूप से ऐसे बाथटब को बर्दाश्त नहीं कर सकती हूँ!" आज महिलाओं के बीच अत्यधिक कड़वी डाह/ईष्या है। "वे लालसा करती हैं और पाती नहीं।" इसीलिये परमेश्वर हमें जो हमारे पास है, उसी में संतुष्ट रहने की आज्ञा देता है। यदि आप अपने मन में किसी के रूप, वज़न, पति, घर, स्वास्थ्य या यहां तक कि बाथटब के लिए भी अत्यधिक डाह/ईष्या रखती हैं तो आप एक मूर्ख स्त्री हैं।

2. मूर्ख स्त्रियाँ "झगड़े" उत्पन्न करती हैं। वे दूसरों की झूठी निंदा करने व लोगों के बीच झगड़े/विवाद उत्पन्न कराने से आनंदित होती हैं। उनके घरों में शांति कम रहती है। वे स्वयं को सही ठहराने पर अड़ी रहने और अपने ही मार्ग को प्राप्त करने के कारण, अपने घरों को अपने ही हाथों से ढा देती हैं। वे अपने पतियों की अधीनता में रहने से इंकार करती हैं, परंतु इसके विपरीत बलपूर्वक अपना नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश करती हैं।

3. मूर्ख स्त्रियाँ "सांसारिक" होती हैं। सांसारिक स्त्रियाँ इस पृथ्वी की वस्तुओं से संबंध रखती हैं जिनमें घृणित और बुरी चीज़ें शामिल हैं। वे सांसारिक राज्य की स्त्रियाँ हैं न कि स्वर्गीय राज्य की, इसीलिए वे अपना जीवन केवल यहीं के लिए और वर्तमान के लिए और उन चीजों के लिए जीती हैं जिन्हें वे अपने लिए प्राप्त कर सकती हैं। "वे अपनी लज्ज़ा की बातों पर घमण्ड करती हैं" (फिलिप्पियों 3:19)। वे अपना धन स्वर्ग की बजाय पृथ्वी पर इकट्ठा करती हैं। वे संसार की मित्र और परमेश्वर की शत्रु होती हैं। वे उस प्रकार के कपड़े पहनती और व्यवहार करती हैं जो उनको भाता है, न कि प्रभु परमेश्वर को।

4. मूर्ख स्त्रियाँ "कामुक" होती हैं। 1828 वैबस्टर डिक्शनरी के अनुसार, "वे अपने भाव या पहचान की संतुष्टि के प्रति समर्पित हैं; जो इच्छाओं के भोग के लिए दे दी गई हैं।" वे इसकी परवाह किए बिना कि यह उनके स्वयं के लिए और दूसरों के लिए कितना हानिकारक हो सकता है, अपने आपको अपनी सारी इच्छाओं को सौंप देती हैं। वे निर्लज्ज/उत्तेजित करने वाले(सैक्सी) कपड़े पहनती हैं जो दूसरी पत्नियों के पतियों को उत्तेजित करते हैं। वे अपने आपको बिना सोचे-समझे, अत्यधिक खाने, शराब पीने और अनैतिक यौन संबंध बनाने के लिए सौंप देती हैं।

5. मूर्ख स्त्रियाँ शैतानी होती हैं। "वे दुष्ट(शैतान) के लक्षणों को ग्रहण करने वाली; क्रूर; बहुत बुराई करने वाली और हानिकर; द्वेष करनेवाली होती हैं।" वे उस प्रकार की स्त्रियाँ नहीं होती हैं जिनकी मौज़ूदगी में आप रहना चाहेंगे क्योंकि वे विनाश करने से प्रसन्न रहती हैं। वे शैतान की प्रतिनिधि हैं और उसके कार्यों को कर रही हैं जोकि बाइबल में ईज़ेबेल का चरित्र है।

6. मूर्ख स्त्रियाँ "गड़बड़ी/भ्रम और हर बुरे काम" को उत्पन्न करती हैं। क्या आप जानना चाहते हैं कि अपनी संस्कृति या माहौल में इतनी गड़बड़ी(अस्तव्यस्तता) क्यों है? मूर्ख महिलाओं ने, परमेश्वर द्वारा उनके लिए ठहराई गई भूमिका में संतुष्ट न होने के कारण, अपने परिवारों को तबाह कर दिया है परंतु इसके विपरीत वे पुरुषों की भूमिका का पीछा करती हैं जिसके परिणामस्वरूप उनकी शादियाँ और बच्चे भी तबाह हो जाते हैं। इसने हमारी संस्कृति या माहौल में शासन प्रणाली से लेकर परिवार तक हर स्तर पर गड़बड़ी को पैदा कर दिया है। बच्चों को सिखाया जाता है कि वे जिस लिंग(पुरुष या स्त्री) को चाहते हैं उसे अपना सकते हैं! मैं इस बारे में निश्चित नहीं हूँ कि इससे अधिक गड़बड़ी और बुराई और क्या हो सकती है।

7. बुद्धिमान स्त्रियाँ पवित्र, शांतिपूर्ण, सभ्य, प्रार्थना/विनती के प्रति सहज, दया और अच्छे फलों से भरी, बिना भेदभाव, बिना ढोंग/कपट के और नम्र होती हैं (याकूब 3:17)। "भली पत्नी कौन पा सकता है? क्योंकि उसका मूल्य मूंगों से भी बहुत अधिक है" (नीतिवचन 31:10)। इस प्रकार की बुद्धिमान स्त्रियाँ सचमुच दुर्लभ हैं। वे हर प्रकार की बुराई के बीच रहने से बचती हैं। वे अपने घरों को भी इससे बचाती हैं। वे सभी पुरुषों के साथ शांति का पीछा करती हैं। वे इस बात को जानते हुए कि हम सभी के जीवनों में संघर्ष होते हैं, लोगों के साथ विनम्र होती हैं और इसलिए उनपर दया और अनुग्रह बरसाती हैं।

8. वे कलीसियाओं में अगुआ और शिक्षक नहीं होती हैं। नहीं, बल्कि वे शांत और पूरी अधीनता के साथ सीखती हैं। वे सादगी से कपड़े पहनती हैं और अच्छे कामों से अपने आपको संवारती हैं और अपने पतियों के अधीन रहती हैं। वे घर को संभालने के साथ, यदि वे ऐसा करने में समर्थ हैं, बच्चों को जन्म देने और उनका पालन पोषण करने से प्रेम करती हैं। वे परमेश्वर द्वारा निर्धारित अपनी भूमिका से प्रेम करती हैं और एक स्त्री होने के लिए उसकी धन्यवादी होती हैं। उनमें पुरुषों से मुकाबला करने और उनके जैसे बनने की कोई इच्छा नहीं होती। वे एक स्त्री को जैसा उचित है, वैसा व्यवहार करने वाली बनना चाहती हैं जो अपने प्रभु और उद्धारकर्ता परमेश्वर की आज्ञा मानने और उसके लिए जीवन जीने के द्वारा उससे प्रेम करती हैं।

तुम में ज्ञानवान और समझदार कौन है? जो ऐसा हो वह अपने कामों को अच्छे चालचलन से उस नम्रता सहित प्रगट करे जो ज्ञान से उत्पन्न होती है। याकूब 3:13

Credit: Lori Alexander(Transformed wife)
Translated by Shivani kandera